बेखौफ बदमाशों ने वकील के मुंशी को मारी गोली, लखनऊ रेफर

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223


सीतापुर:- जिला न्यायालय के एक वकील के मुंशी को न्यायालय से घर जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल मुंशी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जिला न्यायालय के अधिवक्ता शमीर कौशर सिद्दीकी के मुंशी गोपी यादव न्यायालय से घर जाते समय रामकोट थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पूर्व प्रधान गोपी यादव ने बताया कि बदमाश पांच की संख्या में थें, हमलावरों ने गोपी पर कई गोलियां चलाई है। घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

बेखौफ बदमाशों ने वकील के मुंशी को मारी गोली, लखनऊ रेफर सीतापुर में पत्रकार हत्याकांड के मात्र 48 घंटे बाद एक और बड़ी वारदात सामने आई है। थाना रामकोट क्षेत्र में अधिवक्ता के मुंशी और पूर्व ग्राम प्रधान गोपी यादव पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाईं है।

Post a Comment

0 Comments