✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर:- सुजानगंज खंड शिक्षा अधिकारी डॉ किरन पाण्डेय की अध्यक्षता में सभी न्याय पंचायत नोडल शिक्षक संकुल एवं कार्यालय सहायक की बैठक बी आर सी सुजानगंज के सभागार में आयोजित की गई । बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जिन जिन परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त तथा इंटर कॉलेज के छात्रों का आधार, अपार आईडी नहीं बनी है तथा यू डाइस से संबंधित कार्य पूर्ण नहीं किए गए हैं ,सभी नोडल शिक्षण संकुल से न्याय पंचायत स्तर तक समीक्षा की गई तथा जिन विद्यालयों की अभी तक अपार आईडी प्रारंभ नहीं किए हैं तथा जिनकी सबसे अधिक छात्रों की अभी आधार एवं अपार आईडी बनना बाकी है उनमें खण्ड विकास के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज सुजानगंज ,नरेंद्र बहादुर इंटर कॉलेज घघरिया , राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज खेमपुर जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज, सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज सुजानगंज ,एवं अपेक्स एकेडमी स्कूल नगौली, रामेष्ट पब्लिक स्कूल बेलवार कमला देवी विभूति नारायण विद्यालय, ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज चैनपुर, एस जे एन पब्लिक कान्वेंट स्कूल मधुपुर ,एवं परिषदीय विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय विश्राम का पूरा, प्राथमिक विद्यालय तासपुर ,प्राथमिक विद्यालय धारिकपुर ,कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर एवं कंपोजिट विद्यालय सबेली इन विद्यालय को नोटिस दी गई तथा कहा गया कि यदि अवशेष छात्र का आधार एवं अपार आईडी तीन दिवस के अंतर्गत नहीं बनवाते हैं विभागीय कार्यवाही एवं मान्यता प्रत्याहरण हेतु उच्च अधिकारियों को सूचित करने हेतु कहा गया, अन्यथा की स्थिति में समस्त जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक की होगी, बैठक में प्रभाकर शुक्ल,राजीव मणि त्रिपाठी शैलेश यादव ,रत्नाकर उपाध्याय, शेखर मिश्र ,अशोक सरोज ,अरविंद कुमार पाल ,रामजीत वर्मा, अशोक तिवारी, सतीश तिवारी ,चंद्रमणि दिनेश चौबे ,सतीश आदि उपस्थित रहे।

0 Comments