जौनपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा का मनाया गया वार्षिकोत्सव




सुजानगंज/ जौनपुर : सुजानगंज क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो शाखाओं का वार्षिकोत्सव मनाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर की शाखा पर सुबह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित नन्द राज जी ने संघ के द्वारा लिए गए पंचप्रण के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का प्रारंभ शारीरिक प्रदर्शन से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति कार्यक्रम अध्यक्ष रमा राम पांडेय ने आभार जताया। इस दौरान खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख तरुण चौबे, राजेश पाण्डेय, बाबुलनाथ पांडेय सहित अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे। इसी प्रकार का एक और कार्यक्रम नरहरपुर की प्रभात शाखा पर शाखा का वार्षिकोत्सव मनाया गया जहां उपस्थित मुख्य वक्ता वीरेंद्र बहादुर जी ने बताया कि संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है अतः ईश्वरीय कार्य को प्रत्येक घर घर तक पहुंचाना हम सभी स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी है। इस दौरान आए हुए अतिथियों के प्रति कार्यक्रम अध्यक्ष योगेश पांडेय ने आभार प्रकट किया कार्यक्रम में खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख तरुण चौबे, विजय चौबे, सुशील तिवारी, हरेंद्र गौंड, अतुल तिवारी, रंजीत सरोज सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments