सुजानगंज/जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय खुजीडीह में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर स्काउट मास्टर शैलेश शुक्ल के देख रेख में प्रारम्भ हुआ। कक्षा एक से 8 तक के बच्चो को दो मुख्य समूह में बाट कर कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को स्काउट/गाइड के रूप में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त तीन दिवसीय स्काउट/गाइड प्रशिक्षण में बच्चों द्वारा तम्बू गैजेट झूला, कुक, तालाब, टॉवर, मंकी ब्रिज, लक्ष्मण झूला, ट्रान्सपोर्ट पुल, कपड़ा स्टैण्ड, बैग स्टैंड, बर्तन जूता स्टैण्ड, रसोईघर, स्नानगृह, शौचालय, मन्दिर, का निर्माण किया गया। जिससे बच्चों के अन्दर स्वावलंबी, अनुशासन के प्रति सजग, प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु सजगता, सामाजिक मानवता का विकास, एवं शैक्षिक एवं अध्यात्मिक विकास की संकल्पना साकार होती दिख रही हैं, उक्त प्रशिक्षण का समापन समारोह खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. किरन पाण्डेय एवं ए आर पी डॉ विनोद कुमार पाल की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। बच्चों ने स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुजानगंज चन्द्र प्रकाश तिवारी व अजय सिंह, ने बच्चों को आशीर्वचन प्रदान किया । सभी बच्चे द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के शिविरों का अवलोकन करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ किरन पाण्डेय ने कहा कि बच्चों में अद्भुद कलाओं का विकास होता है । शिक्षक शैलेश शुक्ला को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं सभी शिक्षक अपने बच्चों को ऐसे ही प्रशिक्षण दें ताकि बच्चे एक अच्छे देशके नागरिक बन सके। शिक्षक कृष्ण कुमार ने अतिथि सम्मान गीत प्रस्तुत किया गया। शिक्षक शैलेश शुक्ल को ब्लॉक स्काउट गाइड प्रषिक्षण का प्रभार सौंपा गया। इस अवसर पर राजकमल मौर्य, पुष्पेन्द्र दिव्या मौर्य, धर्मेन्द्र सिंह कुसुम पटेल, शैलेश कुमार, नोडल लाल रत्नाकर उपाध्याय, सरवर हसन अंसारी, अनूप मिश्रा, सुनील कुमार यादव सभी बच्चे उपस्थित रहे।

0 Comments