सुजानगंज/जौनपुर:- बाबा श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज के पावन प्रांगण में आगामी 8 मार्च से 12 मार्च 2025 तक पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है। पार्थिव पूजन एवं ज्ञान महायज्ञ का आयोजन परम् पूज्य संत श्री अंबुजा नन्द जी महाराज के सानिध्य में होना सुनिश्चिता हुआ है। स्वामी अंबुजा नन्द जी श्री कैलाश नन्द जी महाराज (निरंजनी अखाड़ा आचार्य) के शिष्य हैं। कार्यक्रम का संचालन स्वामी जी की टीम द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्रीय लोगों के सहयोग की अपील की गई है।
महाराज जी ने इस परिपेक्ष में दो बार सुजानगंज गौरीशंकर धाम की यात्रा कर चुके है। आगामी 22 फरवरी को 2 बजे दिन में पुनः आयेंगे। आप सभी कार्यक्रम को सुंदर व्यवस्थित रूप देने हेतु 22 को मंदिर प्रांगण मे उपस्थित होने की कृपा करें।

0 Comments