शमीम अहमद
मड़ियाहूं ,जौनपुर ।तहसील क्षेत्र के सुरेरी में विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य (एडवोकेट) के अध्यक्षता में, भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान मे समाजवादी पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम हुआ।
बताया जाता है कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री प्रिया सरोज सांसद 74 मछली शहर लोकसभा रही। जबकि कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार यादव एडवोकेट विधानसभा महासचिव ने किया । कार्यक्रम में भारतीय संविधान सामाजिक न्याय, बेरोजगारी, महंगाई, एवं जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
उक्त अवसर पर श्रीमती श्रद्धा यादव(पूर्व विधायक), प्रभारी कैलाश नाथ यादव(जिला सचिव), डॉक्टर रामसूरत पटेल, राजदेव पाल (जिला सचिव), मंजूर हसन (जिला सचिव), बिरजू यादव नेता,राजवीर यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, चंद्रभान यादव, दया यादव विधानसभा उपाध्यक्ष, भीम यादव विधानसभा उपाध्यक्ष , सेक्टर प्रभारी व आयोजक रमाशंकर पाल, नंदलाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर पूर्वी, महफूज अली ,अमरजीत मौर्य रमेश चंद चौरसिया विधानसभा सचिव, सुधाकर पटेल, डॉक्टर मुनीब, कैलाश यादव, सुभाष गौतम, गुलाम अली सहित तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments