जौनपुर। जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे के पास नाले में सूटकेस से अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर उठ रही दुर्गंध की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक संदिग्ध सूटकेस मिला जिसे खोलने पर उसके अन्दर एक अज्ञात महिला का शव मिला जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजते हुए शिनाख्त में जुट गई है।


0 Comments