जय सारस्वत
मथुरा- जिले छाता कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण के लिए आगरा रेंज आईजी दीपक कुमार गुरुवार देर शाम कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस के जवानों ने आईजी दीपक कुमार , डीआईजी एसएसपी मथुरा शैलेश पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया । निरीक्षण के दौरान आईजी दीपक कुमार ने थाने में बने महिला हेल्प डेस्क , मालखाना ,अभिलेख रिकॉर्ड रूम, बंदी गृह , भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। कोतवाली पहुंचे दीपक कुमार ,डीआईजी एसएसपी मथुरा शैलेश पांडे का ग्राम प्रधान नगर पंचायत प्रतिनिधि ने गुलदस्ता, फूल माला व दुपट्टा उड़ा कर जोरदार स्वागत किया।थाने में निरीक्षण के दौरान समाज के संभ्रांत व्यक्तियों ग्राम प्रधानों पुलिस के साथ एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। वहीं बैठक में मौजूद नगर पंचायत प्रतिनिधि छाता फाल्गुन उर्फ कान्हा ने कोतवाली में पुलिस बल संख्या बढ़ाए जाने की मांग की। गांव खायरा के कन्हैया प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन पर पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की । वही आईजी ने जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास जगाने के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश संगोष्ठी में दिए और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सभी पुलिसकर्मी अधिकारी जनता के प्रति व्यवहार ठीक रखें ,लोगों के बीच सहानुभूति से कार्य करें जनता के बीच में ऐसा मैसेज होना चाहिए कि पुलिस हमारे लिए मित्र है। सभी सभी पुलिस कर्मी गांव गांव जाकर जनता के बीच में पुलिस के प्रति विश्वास जगाए । क्षेत्रीय पुलिस हाई स्कूल इंटरमीडिएट पास बच्चों से मिलकर उनको वॉलंटर के रूप में चयनित करें व प्रोत्साहित करें। इस दौरान आई जी दीपक कुमार ने क्षेत्र के 12 चौकीदारों को भी सम्मानित किया। संगोष्ठी का संचालन डीआईजी एसएसपी शैलेश पांडे ने किया।
इस दौरान एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन ,पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता आशीष शर्मा, क्षेत्राधिकार गोवर्धन आलोक कुमार,प्रभारी निरीक्षक छाता विनोद बाबू मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोसीकला अजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, कस्बा इंचार्ज छाता सहित सभी उप निरीक्षक व दर्जनों की संख्या में ग्राम प्रधान संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

0 Comments