शमीम अहमद

 मड़ियाहूं/जौनपुर।। स्थानीय नगर के मीरदहा वार्ड में जामियातुस्सालेहात का सालाना जलसा  बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।

बताया जाता है कि जलसे की सदारत -मौलाना जमीरुद्दीन साहब ने किया।

मेहमान के तौर पर नगर की चेयरमैन श्रीमती रुकसाना व नगर की पूर्व विधायिका श्रीमती श्रद्धा यादव समाजवादी पार्टी मौजूद रही। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जलसे में बड़े ही धूम धाम से जामियातुस्सालेहात के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

जिससे वहां पर मौजूद लोगों का बच्चों ने मन मोह लिया।

वही महिलाओं के लिए पर्दे का भी इंतेजाम किया गया था।जामियातुस्सालेहात की प्रिंसिपल अजरा, नायब प्रिंसिपल कनीज फ़ातिमा, इसरत जहाँ, सबनम बानो, नाजिया बानो, शेबी बानो, नाजिरा खातून, नजरा परवीन, कारी सराफत हुसैन, शमशेर अली, कमाल अख्तर फ़ारूक़ी, मेराज अंसारी, मंजूर हसन, हाजी ईशा फ़ारूक़ी, शकील अहमद, मो इसराइल, मो हसन, मौलाना अहद, मोबिन अहमद व काफी संख्या में महिलाएं, पुरूष,बच्चे मौजूद रहे।