सुजानगंज/जौनपुर:- स्थानीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज के बगल बुधवार को चार पहिया वाहन की चपेट में आने से किशोरी घायल हो गयी जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में प्राथमिक उपचार किया गया।। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरीशंकर धाम से दर्शन करने के बाद सोनी पुत्री रविंद्र निवासी बालामऊ पैदल ही घर वापस जा रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया जिससे उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार किया गया।

0 Comments