जौनपुर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो,6 घायल


सुजानगंज / जौनपुर 

क्षेत्र के नगौली मोड़ के पास सुबह लगभग 8 बजे प्रयागराज से स्नान करके वापस आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे बोलेरो सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद लोगों को छोड़ दिया।

प्राप्त जानकरी के अनुसार दो गाड़ियों से लगभग बारह लोग नेपाल और सिद्धार्थनगर से प्रयागराज स्नान करने गए थे। सुबह वहा से स्नान करके वापस आ रहे थे। दूसरी गाड़ी में बैठे हरिश्चंद्र ने बताया की मधुपुर में हम सभी लोग चाय नाश्ता करके आगे निकले जैसे हीं नगौली मोड़ पर पहुंचें आगे चल रही बोलेरो गाड़ी के चालक को झपकी आ गई जिससे गाड़ी निचे खाई में पेड़ से टकरा गई और उसमे सवार तारा पत्नी जीत बहादुर उम्र 42 वर्ष, लोकनाथ पुत्र झब्बी लाल, ओम नाथ पुत्र टीकाराम, धेम कला पत्नी लोकनाथ, विकास पुत्र बाबू राम, रामचंद्र पुत्र लोकनाथ निवासीगण कपिल वास्तु नेपाल घायल हो गए, सभी को पीछे आ रहे दूसरे बोलेरो पे बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया गया, जहाँ पर सभी के प्राथमिक इलाज के बाद जाने दिया गया. इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेंद्र पाल ने बताया की सभी को थोड़ा बहुत चोट लगा हुआ था मरहम पट्टी करके सभी को छोड़ दिया गया।

Post a Comment

0 Comments