श्री अवध डाटकाम 9839627223
जलालपुर / जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव रेहरी (बेला) में दिपावली की आधी रात से गायब मनोज सिंह (42 वर्ष) का शव शुक्रवार को उनके ही घर के सामने स्थित तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। तालाब में शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवा कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। शव मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार मनोज दिवाली की आधी रात को अचानक घर से गायब हो गए। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश कर रहे थे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। शुक्रवार को घर के सामने ही तालाब में उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मनोज सिंह छह भाइयों में 5वें नंबर पर थे। उनके भाइयों के नाम भानु सिंह, विजय प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह और धर्मेंद्र प्रताप सिंह बताए गए हैं। वहीं एक अन्य भाई शिव प्रताप सिंह करीब 25 वर्षों से लापता बताए जा रहे हैं।
फिलहाल मनोज की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

0 Comments