पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

 

        श्री अवध डाटकाम   9839627223

रिपोर्ट - दिलीप सिंह 

राजेश कुमार तिवारी को इटियाथोक थाने की कमान, गौरव सिंह तोमर को मोतीगंज की जिम्मेदारी

गोंडा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने जनहित एवं प्रशासनिक हित में दो निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना खोड़ारे रहे ज्ञान सिंह को प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार बनाया गया है। अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी को प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में मोतीगंज के थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्ता को थानाध्यक्ष खोड़ारे बनाया गया है, जबकि इटियाथोक के थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर को थानाध्यक्ष मोतीगंज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कटरा बाजार के थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ (द्वितीय) नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments