राजेश कुमार तिवारी ने संभाली कमान, गौरव तोमर का हुआ भावुक विदाई समारोह

      श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 


इटियाथोक, गोंडा :- स्थानीय थाने में शुक्रवार को एक भावुक और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। यहां सिर्फ कुछ ही समय से तैनात रहे थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर का स्थानांतरण मोतीगंज थाना हो गया है। उनकी जगह अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।


नए प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे थाने पहुंचकर औपचारिक रूप से चार्ज संभाला। इस दौरान थाना परिसर में विदाई और स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


थाना स्टाफ ने निवर्तमान थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर को फूलमाला पहनाकर सम्मान के साथ विदाई दी। इस मौके पर तोमर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि इटियाथोक में स्टाफ और क्षेत्र की जनता के साथ बिताया गया समय हमेशा उनकी यादों में रहेगा।


इसके बाद स्टाफ ने नए प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।


कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि इटियाथोक में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराधों पर अंकुश लगाने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments