श्री अवध डाटकाम 9839627223
एकलौते बेटे की मौत के बाद इलाज के दौरान पिता की भी मृत्यु
रिपोर्ट - अबूशहमा
फखरपुर /बहराइच :-- फखरपुर थाना क्षेत्र लखनऊ बहराइच हाईवे गजाधरपुर के पास 4 नवंबर को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल पिता संपत यादव की भी आज इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस सड़क हादसे में उनके इकलौते पुत्र विशाल यादव की उसी दिन मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, बसंता गजाधरपुर निवासी राम रंगीले यादव के छोटे भाई संपत यादव अपने पुत्र विशाल यादव के साथ गजाधरपुर जा रहे थे, तभी लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पिता पुत्र सहित एक अन्य को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पुत्र विशाल की इलाज के दौरान दो घंटे के बाद ही मौत हो गई थी, जबकि पिता संपत गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पिता संपत का कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कर को अपने कब्जे में लेते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा भी पंजीकृत हो चुकी है लेकिन इस हादसे में अब अकेली संपत की पत्नी ही बची है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है जिसने भी इस मंजर को देखा उसकी आंखें नम हो गई मन को झिझकोर देने वाली इस घटना से गांव में हर तरफ ग़म का माहौल है।

0 Comments