पंजाब में आप की भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, विधायक की मिलेगी एक पेंशन

 

               श्री अवध डाटकाम   9839627223


   पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए "एक विधायक एक पेंशन" योजना लागू करते हुए हर कार्यकाल की अलग-अलग पेंशन देने की व्यवस्था खत्म कर दी दिया है।

पहले कई बार विधायक बनने वाले नेताओं को हर कार्यकाल के हिसाब से अलग पेंशन मिलती थी। लेकिन नए नियम के बाद सभी पूर्व विधायकों को सिर्फ एक पेंशन मिलेगी। पंजाब सरकार की मानें तो इस फैसले से सरकारी खजाने को हर साल करीब ₹19.53 करोड़ की बचत होने का अनुमान है।

 अगस्त 2022 मे बने इस नियम के लागू होने से जनता के टैक्स का पैसा बचेगा और उसका जनहित में इस्तेमाल होगा जो प्रदेश के विकास के लिए बेहद जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments