श्री अवध डाटकाम 9839627223
कथा ने दी जीवन जीने की नई राह, अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
इटियाथोक / गोंडा (जय प्रभा ग्राम) :-- चिन्मय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही श्रीराम कथा का समापन बड़े ही भावुक माहौल में हुआ। आखिरी दिन कथा वाचक *राजन जी महाराज* ने जैसे ही मंच संभाला, पूरा पंडाल *"जय श्रीराम"* के जयकारों से गूंज उठा।
उन्होंने कहा कि राम कथा सिर्फ सुनने की चीज नहीं है, बल्कि इसे जीवन में उतारने की चीज है। जो व्यक्ति कथा को अपने आचरण में उतार लेता है, उसके जीवन की सारी उलझनें अपने आप सुलझ जाती हैं।
महाराज जी ने श्रोताओं को समझाया कि इंसान के मन में सबसे गहरा अंधेरा मोह, लालच और घमंड का होता है। जब इंसान काम, क्रोध और लोभ के जाल में फंस जाता है, तब उसे सही-गलत का पता ही नहीं चलता। ऐसी स्थिति में भगवान की कथा ही उसे रास्ता दिखाती है और उसके मन को शांत करती है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान के धरती पर आने से अयोध्या में उजाला फैल गया था, ठीक उसी तरह जब कथा की बातें दिल में उतर जाती हैं, तो जीवन से मायूसी और निराशा हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।
प्रवचन के दौरान महाराज जी ने कथा का मतलब बड़े सरल शब्दों में बताया। उन्होंने कहा - जो कथा इंसान के दिल का दर्द मिटा दे और मन की बेचैनी को शांत कर दे, वही सच्ची भगवत कथा है। मुश्किल समय में भी भगवान का नाम इंसान को टूटने नहीं देता। कथा इंसान को सिखाती है कि बीते हुए कल की चिंता और आने वाले कल का डर छोड़कर, आज को अच्छा बनाओ। हर हाल में भगवान पर भरोसा रखो, वही तुम्हें संभालेगा।
अंतिम दिन कथा के दौरान कई श्रोता भावुक हो गए। महिलाओं ने भजन पर नाचकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया। समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया और आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

0 Comments