कच्ची शराब बनाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 10 लीटर शराब व 50 लीटर लहन बरामद

             श्री अवध डाटकाम     9839627223

रिपोर्ट - दिलीप सिंह 

भट्ठी जलाकर झाड़ियों में चल रहा था अवैध शराब बनाने का कारोबार, पुलिस ने मौके पर भट्ठी किया नष्ट 

गोण्डा। जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धानेपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब का निर्माण कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 लीटर तैयार कच्ची शराब, 50 लीटर लहन तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही अवैध शराब बनाने के लिए जल रही भट्ठी को नष्ट कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 13 नवंबर को थाना धानेपुर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पंचपूरवा के बाहर बाग की झाड़ियों में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। वहां रूसे पुत्र नानमून निवासी पंचपूरवा, मौजा पूरे शुकाली, थाना धानेपुर को भट्ठी जलाकर लहन से कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, 50 लीटर लहन, एक एल्यूमीनियम का तसला, दो हरे रंग के प्लास्टिक पाइप और एक प्लास्टिक की बाल्टी बरामद की। पुलिस ने मौके पर शराब बनाने की भट्ठी को भी नष्ट कर दिया। इस मामले में थाना धानेपुर में मु0अ0सं0 0395/2026 के तहत उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) व 60(2) में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण पुंज, कांस्टेबल अभिषेक सिंह और कांस्टेबल ऋषभ अग्रहरि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments