श्री अवध डाटकाम 9839627223
मोतीपुर/ बहराइच :-- जिले में मोतीपुर पुलिस ने जहां 38 भैंसों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गोवध अधिनियम के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, एक नवंबर की रात परवानी गौढ़ी तिराहे पर पुलिस टीम ने एक पिकअप के साथ 38 भैंसें बरामद की। मौके से शाहिद और कामिल निवासी नानपारा तथा कल्लू और जाबिर खां उर्फ बरसाती निवासी बुद्धूपुरवा कुड़वा, थाना मोतीपुर को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। वहीं, 31 अक्टूबर को ग्राम गोपिया बैराज के पास पुलिस ने गोवध अधिनियम के मुकदमे में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी उजहुल (45) निवासी शाहपुर कला, थाना मोतीपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। दोनों कार्रवाइयां प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में मोतीपुर पुलिस टीम ने की।
साभार - दि ग्राम टुडे

0 Comments