छत पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

            श्री अवध डाटकाम    9839627223     

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :--  स्थानीय क्षेत्र के भोपतपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर छत पर ईंट-पत्थर फेंकने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मिली जानकारी के अनुसार भोपतपुर गांव निवासी बुटना देवी पत्नी शिवचंद पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी छोटेलाल पटेल, मोहनलाल पटेल, सोहनलाल पटेल पुत्रगण स्व. श्यामलाल पटेल और शुभम पटेल पुत्र मोहनलाल पटेल ने अपने आंगन से उनके छत पर ईंट-पत्थर फेंके। इसकी शिकायत करने आरोपितों के घर पहुंचने पर गाली-गलौज करने लगे। मौके पर लोगों के जुटने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए घर के अंदर चले गए।पीड़िता के अनुसार छत पर ईंट-पत्थर फेंकने की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments