श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - दिलीप सिंह
गोण्डा। जनपद गोण्डा पुलिस विभाग में तैनात दो उपनिरीक्षकों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस कार्यालय में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने थाना मोतीगंज में तैनात उपनिरीक्षक मो. अहमद अंसारी और थाना इटियाथोक में तैनात उपनिरीक्षक सुदेश कुमार शर्मा के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक पद से अलंकृत किया।
इस अवसर पर एसपी अभिषेक ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करना चाहिए।
एसपी ने अधिकारियों को पुलिस विभाग की गरिमा एवं मर्यादा बनाए रखते हुए कर्तव्य परायणता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

0 Comments