श्री अवध डाटकाम 9839627223
उमरीबेगमगंज के पकवान गांव की घटना, क्षतिग्रस्त प्रतिमा हटा कर दूसरी स्थापित कराने की सहमति
रिपोर्ट - दिलीप सिंह
गोंडा। जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के पकवान गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट और हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान दीपक से टेंट और स्थापित मूर्ति में आग लग गई, जिससे टेंट और प्रतिमा का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को पकवान गांव में आयोजक सूर्य प्रकाश सिंह और एवं विमलेश प्रताप सिंह की ओर से मूर्ति स्थापित की गई थी। शनिवार सुबह आयोजकों और रामदेव पुत्र जग प्रसाद तथा संदीप पुत्र जग प्रसाद सहित अन्य लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हाथापाई हुई। इसी बीच दीपक से टेंट और मूर्ति में आग लग गई, जिससे कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के संबंध में आयोजक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। इसके आधार पर उमरीबेगमगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही । पुलिस के अनुसार क्षतिग्रस्त माता की प्रतिमा को दोबारा स्थापित करने को लेकर सहमति बनी है। घटना के बाद मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य और नियंत्रण में है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

0 Comments