सुजानगंज में अधेड़ की सिर कूच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, शीध्र खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

            श्री अवध डाटकाम   9839627223


सुजानगंज/जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के हिम्मतनगर में सोमवार सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त नारीपुर निवासी ओमप्रकाश मिश्र उर्फ पप्पू मिश्र (55) पुत्र ब्रह्मदेव मिश्र के रूप में की। जिनकी हिम्मतनगर स्थित शांती शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल के समीप सोमवार सुबह सिर कूच कर निर्मम हत्या की हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।घटना की गंभीरता को देखते हुए सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पांडेय, क्षेत्राधिकारी बदलापुर सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 परिजनों ने शव घर पर रखकर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने तथा घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस प्रशासन के समझाने पर परिजन शव का पोस्टमार्टम हेतु राजी हुए। मृतक के बड़े बेटे रोहित उर्फ सूरज मिश्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के संदर्भ में जब थानाध्यक्ष अमित पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस घटना में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

परिवार में मृतक के बड़े पुत्र रोहित उर्फ सूरज मिश्र हैं, जो पेशे से अधिवक्ता हैं। छोटे पुत्र ऋषभ मिश्र का अभी विवाह नहीं हुआ है। उनकी दो बेटियां भी हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक के भाई राजेंद्र प्रसाद मिश्र उर्फ रज्जन मिश्र पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं।


Post a Comment

0 Comments