एक ही रात तीन घरों हुई चोरी, मध्यनगर में लाखों का माल पार, ग्रामीणों में दहशत


श्री अवध डाटकाम   9839627223 

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

चोर मस्त, ग्रामीण त्रस्त, पुलिस कर रही गस्त

 गोंडा ‌ ‌ ‌:-  जिले के ‌इटियाथोक  थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले ‌ आसमान छू रहे हैं। कहीं छत के रास्ते  तो ‌ कहीं ‌ कुंडी तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली ‌ चुनौती दे रहे हैं ‌ जिससे ना की पुलिस गस्त पर सवाल उठ रहे हैं  ‌ बल्कि ग्रामीणों में दहशत व खौफ का माहौल बना हुआ है ‌ इसी तरह बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मध्यनगर में फिर एक बड़ी चोरी की वारदात हो गई। पीड़ित चितरंजन सिंह उर्फ लाल साहब पुत्र स्व. धर्मराज सिंह निवासी मध्यनगर ने थाना इटियाथोक में दी गई तहरीर में बताया कि बीती रात करीब 12 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे टैंक और सूटकेस की कुंडी उखाड़कर उसमें रखी दो सोने की अंगूठी, एक सोने का चेन, एक चांदी की पायजेब और 18,000 रुपये नगद चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने डायल 112 व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पीड़ित द्वारा दिनांक 13-10-2026 को थाने में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।

बीते माह भी एक ही रात तीन घरों में चोरी

बताते चलें कि मध्यनगर की ये घटना कोई पहली नहीं है। बीते माह भी थाना क्षेत्र के बिनोहनी गांव में कुख्यात चोरों ने जमकर तांडव मचाया था। गांव के अरविंद कुमार पुत्र रामदेव की छत पर पीछे की दीवार फांदकर चोर घुसे और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 7 हजार नगद ले उड़े। चोर यहीं नहीं रुके, उसी रात गांव के ही दिनेश कुमार वर्मा के घर से 10 हजार नगद और जेवरात समेट ले गए।


अभी गांव वाले इन दो चोरियों से संभले भी नहीं थे कि तीसरी वारदात ने सबको हिला कर रख दिया। पीड़ित रामभवन के घर की कुंडी तोड़कर चोर झुमकी, मटर माला, बाली, बिछिया, पायल और हजारों का सामान बटोर ले गए। सुबह जब पीड़ित ने 112 पर फोन किया तो पुलिस घंटों बाद पहुंची।

* बीते माह थाने से महज चंद कदम पर 50 हजार की  हुई थी चोरी

इससे पहले इटियाथोक डाकघर में तैनात अभिकर्ता संत प्यारे तिवारी के काउंटर से 50 हजार रुपये दिनदहाड़े पार हो गए थे। डाकघर, थाना परिसर से महज 100 मीटर की दूरी पर है। जब थाने के बगल में ही चोरी हो रही है तो गांवों का क्या हाल होगा, इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।

लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भारी दहशत है। ग्रामीणों ने साफ कहा है - "पुलिस रात में गश्त करती ही नहीं है।" ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक गोंडा से रात्रि गश्त बढ़ाने और सभी चोरियों के शीघ्र खुलासे की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष इटियाथोक से संपर्क साधने का प्रयास किया गया मगर सीयूजी मोबाइल नंबर कवरेज एरिया से बाहर बता रहा था

Post a Comment

0 Comments