श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - दिलीप सिंह
इटियाथोक / गोंडा :--पुलिस अधीक्षक गोंडा अभिषेक झा ने थाना इटियाथोक का निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय और अभिलेखों का निरीक्षण किया। साथ ही यक्ष ऐप, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने के कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन किया और कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने यक्ष ऐप के उपयोग तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
इस मौके पर थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह तोमर भी मौजूद रहे। उनके साथ थाने के कई पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करने तथा थाने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

0 Comments