पेट्रोल पंप के चौकीदार से मारपीट, प्राथमिकी

           श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर| थाना क्षेत्र के भैंसहा स्थित पेट्रोल पंप की रखवाली करने वाले चौकीदार ने एक युवक पर रास्ते में रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

        मिली जानकारी के अनुसार मछली शहर थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात में टकटैया गांव में दुर्गा पूजा पंडाल देखने जा रहे थे। पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे पहुंचे ही थे कि सेमरहो गांव निवासी बोग्गा यादव मोटरसाइकिल से आया और उन्हें अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद उसने वीरेंद्र को गाड़ी से उतार दिया और गाली-गलौज करते हुए हाथ, लात और घूंसों से मारपीट करने लगा। इससे उनके सिर में काफी चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments