11 रंगों की रंगोली में दिखी नारी शक्ति, डिजिटल इंडिया की झलक

 

       श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :-- स्थानीय विकासखंड परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 11 रंगों से आकर्षक रंगोली बनाकर विकसित भारत का संदेश दिया। आईसीडीएस विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, नारी शक्ति, डिजिटल इंडिया, किसान समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ भारत की परिकल्पना को रंगों के माध्यम से उकेरा गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महमदपुर गांव की सुनीता देवी और गणेशपुर गांव निवासी शिवानी सिंह ने सामूहिक रूप से स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 11 रंगों से मनमोहक रंगोली बनाई। रंगोली के जरिए महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, किसानों की समृद्धि और डिजिटल भारत की अवधारणा को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बीडीओ वर्षा बंग ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य देश को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है। इसे साकार करने में महिलाओं की भागीदारी और उनका सशक्तीकरण महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और किसान समृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया है। ऐसे आयोजन लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह विशेन, अजय कुमार सिंह, जितेंद्र दुबे, सुपरवाइजर कुसुमलता तिवारी, आरती देवी, कल्पना, ऋचा, सहायिका सीपू भारती सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments