भक्तों के सहयोग से संवर रहा दुर्गा मंदिर पुजारी ने दान की दो बीघा जमीन
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
इटियाथोक/ गोंडा :-- क्षेत्र में रमवापुर नायक पंचायत के शक्ति नगर तिराहे स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में सप्तमी पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधन समिति ने पत्रकारों व समाजसेवियों को अंगवस्त्र व देवी चित्र भेंटकर सम्मानित किया। समाजसेवी विनोद उपाध्याय ने बताया कि 1992 में यज्ञ के बाद जनसहयोग से यहां दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। तभी से यहां पूजा हो रही है। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगने पर माता सभी मन्नतें पूरी करती हैं।
स्थानीय मान्यता के अनुसार मंदिर से जुड़ा एक रहस्यमयी किस्सा भी प्रचलित है बुजुर्ग आज भी वो किस्सा सुनाते हैं जब देवी की मूर्ति पर मंडराई मक्खियां अचानक निष्प्राण हो गई और उन्हें चाटने वाला श्र्वान देखते ही देखते मंदिर परिसर से ओझल हो गया लोग इसे मां की शक्ति ही मानते हैं ग्रामीणों के सहयोग से गर्भगृह बन चुका है, बरामदे का कार्य प्रगति पर है। पुजारी सच्चिदानंद पांडेय नियमित पूजा कराते हैं और उन्होंने दो बीघा जमीन मंदिर को दान देने की घोषणा की है। परिसर में बेंच व हैंडपंप की सुविधा है। समिति अगले नवरात्र से यहां मेले के आयोजन पर विचार कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से *इटियाथोक तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दिलीप मिश्रा*, मंदिर समिति के *अध्यक्ष अनिल शुक्ला, उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडे, कोषाध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद उपाध्याय, व्यवस्थापक विनोद कुमार उपाध्याय, सदस्य नीरज त्रिवेदी, अशोक कुमार उपाध्याय, प्रदीप कुमार उपाध्याय, नंबाबू वर्मा, राजू तिवारी, अवधेश मिश्रा, श्याम सुंदर उपाध्याय, आज्ञा राम वर्मा, अनिल कुमार उपाध्याय, सविता पेंटर* मौजूद रहे। वहीं पत्रकारों में *नागेश्वर सिंह (जनसंदेश टाइम्स), सुशील कुमार द्विवेदी (विधान केसरी), राम प्रकाश तिवारी व रंजीत तिवारी (दि ग्राम टुडे)* को सम्मानित किया गया।

0 Comments