श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में वन्यजीवों के हमले लगातार जारी है। सोमवार को पिपरामेंट की टंकी पर बैठे तेंदुए ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में चल रहा है। तीन लोगों के हमले में घायल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के सदर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल गुलरिया के संपत पुरवा में वन सीमा के ठीक पास स्थित एक पिपरमेंट टंकी पर तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी मौके पर पहुंचे वन कर्मचारीयों ने तेंदुए को हटाने तथा ग्रामीणों को सुरक्षित करने के लिए प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की भीड़ ज्यादा इकट्ठा हो जाने के चलते तेंदुआ आक्रामक हो गया और मौके पर उपस्थित तीन लोगों को घायल कर दिया ।घायल होने वालों में सूर्यसेन (61 वर्ष) निवासी संपत पुरवा, जंगल गुलहरिया, मुन्ना ( 45 वर्ष)निवासी गुप्ता पुरवा, बड़खड़िया।
तथा श्रीमती सुनीता देवी ( 42 वर्ष) निवासी गुप्ता पुरवा,बड़खड़िया शामिल हैं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा पहुंचाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर। इस संबंध में डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि पिपरामेंट टंकी पर तेंदुआ के बैठने की सूचना मिलते ही वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया लेकिन ग्रामीण की भीड़ ज्यादा इकट्ठा होने से तेंदुआ आक्रामक हो गया जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। गस्त बढ़ा दी गई है लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

0 Comments