कूड़ा फेंकने से मना किया तो मां-बेटी को पीटा, मुकदमा दर्ज

 

श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर  :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के कारो (सरोज बस्ती) गांव में घर के सामने कूड़ा फेंकने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि दो महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

  मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अनीता सरोज के अनुसार 14 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे उर्मिला सरोज और उसकी पुत्री अर्चना सरोज घर के सामने कूड़ा फेंक रही थीं। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगीं। शोर मचाने पर उसकी बेटी संध्या को भी मारपीट कर घायल करने का आरोप है। पीड़िता के मुताबिक दोनों को चोटें आईं। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अनीता की तहरीर पर उर्मिला सरोज पत्नी राजेश सरोज और अर्चना सरोज पुत्री राजेश सरोज के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments