श्री अवध डाटकाम 983962722
मोतीपुर / बहराइच :-- कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में अवैध घुसपैठ कर चीतल (चित्तीदार हिरन) का शिकार करने वाले दो शिकारियों को वन विभाग ने दबोच लिया। वन विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में वन्य जीवों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती है। बेशकीमती लकड़ी व अवैध शिकार के लिए शिकारियों की नजर भी इस जंगल पर रहती है।वही वन विभाग अवैध कटान व शिकार रोकने के लिए वन कर्मियों की टीमें गठित कर जंगल की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए सक्रिय रहता।शुक्रवार को डीएफओ को सूचना मिली कि कतर्नियाघाट सदर रेंज के बिछिया बीट जंगल में दो संदिग्ध लोग देखे गए हैं डीएफओ ने वनकर्मियों की टीम गठित कर उन्हें गुप्त तरीके से लगा दिया देर शाम टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई जिसमें दो संदिग्धों को दबोचा गया ,तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चीतल का ताजा मांस,वन्यजीवों को फंसाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तार के चार फंदे ,एक चाकू, एक साइकिल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त का नाम ओमप्रकाश पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम टेढिहा ग्राम पंचायत चहलवा तथा राजेश पोरवाल पुत्र मनोहर लाल निवासी चफरिया बाजार थाना सुजौली के रूप में हुई ।दोनों अभियुक्तों के ऊपर वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं इसी का नतीजा है की दो शिकारियों को सफलतापूर्वक दबोचा गया है। जिनके ऊपर वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समस्त पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

0 Comments