रेडियंस वेंचर ने आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर किया संगोष्ठी

           श्री अवध डाटकाम      9839627223


बिजनेस प्लान की दी जानकारी, अतिथियों का माल्यार्पण व प्रमाणपत्र देकर हुआ सम्मान---

सुजानगंज/जौनपुर  :-- स्थानीय क्षेत्र के सरोज विद्या शंकर कन्या इंटर कॉलेज, सुजानगंज के परिसर में रविवार को रेडियंस वेंचर बिजनेस कंपनी द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापक एवं एमडी जयप्रकाश शुक्ला ने उपस्थित लोगों को कंपनी के बिजनेस प्लान, कार्यप्रणाली और संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जयप्रकाश शुक्ला ने कहा कि रेडियंस वेंचर का उद्देश्य अपने सिस्टम के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि परिवार से लगातार नए लोगों के जुड़ने से संगठन का विस्तार हो रहा है और कंपनी से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रेडियंस वेंचर के माध्यम से उन्हें सुजानगंज की धरती पर आने और यहां के लोगों से जुड़ने का अवसर मिला जो उनके लिए विशेष है। इसी क्रम में कंपनी के लीडर राम सिंह पटेल, राकेश कुमार पाल एवं दिलीप प्रधान ने अपने अनुभव साझा करते हुए उपस्थित लोगों को कंपनी की कार्यप्रणाली और अपने अनुभवों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में अश्विनी धनगर, वरिष्ठ पत्रकार लाल चंद्र निषाद, प्रशांत यादव, सत्यनारायण यादव, डॉ. रामबरन पटेल, डॉ. विद्यासागर त्रिपाठी, एम.पी. पटेल, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में रेडियंस वेंचर परिवार के सदस्य मौजूद रहे।



कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण एवं सम्मान प्रमाणपत्र प्रदान कर स्वागत किया गया। जयराजी एजुकेशन ट्रस्ट, बेर्रा, सुजानगंज की अध्यक्ष मनोरमा निषाद ने रेडियंस वेंचर कंपनी के एमडी जयप्रकाश शुक्ला को राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन ने आपसी जुड़ाव, अनुभव साझा करने और व्यवसाय के अवसरों पर संवाद के लिए एक सकारात्मक मंच प्रदान किया।

इस अवसर पर सुमन दुबे, मनोरमा निषाद,मीना सिंह, ललिता साहू, लालमनि निषाद, रविकांत निषाद, आरती देवी, विद्या देवी,रेनू देवी, साधना निषाद, गुंजन, बंदना निषाद,क्रांती, संदीप पाल,अंकित शुक्ला सहित लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments