दर्जन भर सैनानियों की जन्मस्थली का इकलौता सम्पर्क मार्ग गड्ढे में तब्दील, डेढ़ दशक से नहीं हुआ मरम्मत कार्य, लोगों में आक्रोश

 

          श्री अवध डाटकाम    9839627223

जौनपुर :- जिले के खण्ड विकास क्षेत्र सुजानगंज में दर्जन भर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली इटहा गांव का इकलौता सम्पर्क मार्ग कई वर्षों से गड्ढे में तब्दील हो चुका है और मरम्मत कार्य ने होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सड़क पर शांति पूर्वक प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन से इसके शीध्र मरम्मत की मांग किया है।


मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के इटहा गांव जो पंडित राम सुन्दर पाठक, पंडित शिव वरन शर्मा, श्री गौरीशंकर पाठक सहित दर्जन भर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली रही है जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अनेक लड़ाईयां लड़ीं। जनपद गांधी के नाम से मशहूर श्री शिव वरन शर्मा जी की गिरफ्तारी का आदेश जारी होने के बाद कई वर्ष तक अज्ञात वास में रहकर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का मार्ग दर्शन करते रहे। ब्रिटिश हुकूमत द्वारा 15 अगस्त 1947 को फांसी की सजा पाने वाले श्री गौरीशंकर पाठक जैसे दर्जन भर सैनानियों की जन्मस्थली इटहा गांव का इकलौता सम्पर्क मार्ग डेढ़ दशक से अपनी मरम्मत की बाट जोह रहा है। इस सड़क के मरम्मत कार्य की मांग को लेकर आज ग्रामीण उक्त सड़क पर उतरे और शांति प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानपति हृदय नारायण दुबे, पारस नाथ शुक्ल, योगराज विश्वकर्मा, कमलेश पाठक, शिव शंकर विश्वकर्मा, राकेश पाठक सहित कई लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments