खम्भे से लटकता मिला विवाहित का शव

 

            श्री अवध डाटकाम   9839627223

जौनपुर :-  जिले में जलालपुर क्षेत्र के बन्दीपुर गांव में एक विवाहिता का शुक्रवार की रात घर से लगभग 300 मीटर एक खम्भे से लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों ने महिला की मानसिक स्थिति खराब बताया है।

मिली जानकारी के लिए उक्त गांव निवासी करन राजभर पुत्र बचानू राजभर बंगलोर में किसी फैक्टरी में काम करता था।पांच वर्ष पहले उसने असम प्रदेश की तुलसी (27 वर्ष) से बंगलोर में शादी कर लिया था। लड़की के मायके का कोई नही था।कुछ दिन पूर्व करन पत्नी को लिवाकर बंगलौर से घर आया था।तुलसी की मानसिक  विक्षिप्त बतायी जा रही है।शुक्रवार की शाम को करन राजभर किसी परिचित के बीमार होने की सूचना पर उन्हें देखने शहर में स्थित एक नर्सिंग होम  में चला गया था।वह देर रात को जब घर आया तो तुलसी घर पर नही थी।वह उसे आस पास व सिरकोनी स्टेशन तक खोजबीन कर लौट आया।सुबह घर से 300 मीटर दूर विद्युत पोल पर चढ़ने के लिए लगाए गए एंगल से तुलसी साड़ी के फंदे से लटकती दिखी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खम्भे से उतरवाया और पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि महिला के विक्षिप्त होने की चर्चा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्तिथि साफ हो जाएगी।

Post a Comment

0 Comments