रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोण्डा :-- प्रदेश में गन्ना किसानों की लागत लगातार बढ़ने से किसानों में काफी नाराजगी है। जिसे लेकर अखिल भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश ने प्रदेश सरकार से गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) में बढ़ोतरी की मांग उठाई है।
मिली जानकारी के अनुसार संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री को एक पत्र भेजा है। पत्र में दर्शाया गया है कि वर्तमान समय में डीजल, खाद, कीटनाशक, जुताई-बुवाई व गन्ना फसल तैयार करने की लागत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इससे खेती की लागत कई गुना बढ़ गई है, लेकिन इस समय मिल रहा गन्ना मूल्य किसानों की कड़ी मेहनत और महंगाई के हिसाब से बहुत ही कम है। संघ ने जनहित और किसान कल्याण को देखते हुए सरकार से विनम्र अनुरोध किया है कि गन्ने का SAP बढ़ाकर कम से कम *₹600 प्रति क्विंटल* घोषित किया जाए।
किसान संघ ने कहा कि गन्ना प्रदेश की मुख्य नगदी फसल है और लाखों किसानों की आजीविका इसी पर निर्भर है, इसलिए सरकार को किसानों के हित में जल्द निर्णय लेना आवश्यक है।

0 Comments