फखरपुर पुलिस की सक्रियता, 6 माह से बिछड़े युवक को परिवार से मिलाया

        श्री अवध डाटकाम    9839627223

रिपोर्ट - अबूशहमा 

बहराइच :-- जिले के थाना फखरपुर क्षेत्र के वजीरगंज बाजार में कई दिनों से एक अज्ञात मंदबुद्धि युवक इधर-उधर घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वजीरगंज चौकी पुलिस को दी।चौकी इंचार्ज अजीत कुमार त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को चौकी पर लाकर बैठाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। सोशल मीडिया तथा यूपी कॉप की मदद से युवक की पहचान फय्याज खान पुत्र तव्वाब खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्वालियर ग्रांट, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई।

पहचान होने के बाद चौकी इंचार्ज अजीत कुमार त्रिपाठी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए युवक को चौकी में ही नहलाया, नए कपड़े मंगवाकर पहनवाए और खाना खिलाया। इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई।

सूचना पाकर युवक के परिजन वजीरगंज चौकी पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि फय्याज पिछले 6 माह से लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने कहा आज बहुत ही खुशी हुई, हमारे परिवार का इकलौता चिराग फखरपुर पुलिस व पत्रकार अबू शहमा की मदद से हमें मिल गया। फखरपुर पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद।

चौकी इंचार्ज अजीत कुमार त्रिपाठी के इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है और लोग पुलिस की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments