पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार, 25 सितंबर को लखनऊ कूच का ऐलान

        श्री अवध डाटकाम    9839627223

रिपोर्ट - दिलीप सिंह 

गोंडा/इटियाथोक :- पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी अनिवार्यता सहित विभिन्न मांगों को लेकर अटेवा की ओर से इटियाथोक ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय पेंशन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करते हुए 25 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटेवा जिलाध्यक्ष अमर यादव ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी देश की रीढ़ हैं। वह अपनी सेवाओं के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की। मंडल महामंत्री गौरव पांडेय ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक सुरक्षा के लिए पेंशन महत्वपूर्ण है। जिला आईटी सेल प्रभारी ओमप्रकाश पासवान ने 25 सितंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।

ब्लॉक अध्यक्ष शौनक शुक्ला ने कहा कि इटियाथोक ब्लॉक हर संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाएगा। जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ चौरसिया, जिला संगठन मंत्री विनोद यादव, जिला संयुक्त मंत्री सोनू भारती, जिला उपाध्यक्ष आनंद यादव और जिला प्रवक्ता अमित मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे पर भी सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की। ब्लॉक महामंत्री संजय यादव ने पेंशन गीत के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली और 25 सितंबर को लखनऊ चलने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रचार-प्रसार मंत्री राकेश वर्मा ने निजीकरण के मुद्दे पर अपने विचार रखे।


संगोष्ठी में अटेवा के जिला संरक्षक हनुमंत लाल शुक्ला, जिला महामंत्री शिवकुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बृजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष वाईपी राजन, जिला संगठन मंत्री श्याम बाबू, ब्लॉक प्रवक्ता रूपईडीह ओंकारनाथ शुक्ला सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रामराज, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री राकेश यादव, संगठन मंत्री सत्य प्रकाश गौतम, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज शर्मा सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पूर्व एआरपी राधे रमण यादव, मनोज यादव और ऋतुराज यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। समापन पर टीम अटेवा इटियाथोक ने सभी शिक्षक-कर्मचारियों, शिक्षिका बहनों और विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों का आभार जताया तथा 25 सितंबर को लखनऊ पहुंचकर आंदोलन को मजबूती देने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments