दिव्यांगों की पेंशन रुकने पर कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ ने दी आंदोलन की चेतावनी

           श्री अवध डाटकाम      9839627223

रिपोर्ट - दिलीप सिंह 

विभाग ने कहा- बढ़ी हुई पेंशन जल्द होगी जारी

गोंडा। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में दिव्यांगों के बैंक खातों में पेंशन की धनराशि नहीं पहुंचने को लेकर कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अरुण तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश के लगभग 40 प्रतिशत दिव्यांग लाभार्थियों के खातों में पेंशन नहीं पहुंची है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अरुण तिवारी ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण दिव्यांग अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हो रहे हैं। उन्होंने इसे दिव्यांग समाज के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में रुकी हुई पेंशन तत्काल भेजने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। साथ ही पेंशन वितरण में हो रही देरी रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की भी मांग की।वहीं,दिव्यांग प्रकोष्ठ के बाबू वसीम अकरम ने बताया कि कुछ दिव्यांग पेंशनधारकों की पेंशन राशि में वृद्धि की प्रक्रिया चल रही है। इसी कारण भुगतान में विलंब हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होते ही बढ़ी हुई पेंशन की धनराशि जल्द से जल्द लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments