बरसठी में दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत

 

        श्री अवध डाटकाम   9839627223

बरसठी/ जौनपुर :-  क्षेत्र के गारोपुर गांव में समरसेवल की बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में भरें पानी में बुधवार शाम डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अच्छेलाल उर्फ पप्पू गौतम ने मंगलवार को समरसेवल के लिए बोरिंग करवाया तथा बोरिंग के दौरान खोदे गए गड्ढे को खुला छोड़ दिए। बुधवार शाम करीब 6 बजें 6 वर्षीय शिवा बिंद पुत्र वीरेंद्र कुमार बिंद तथा आरव बिंद पुत्र अनिल बिंद खेलते हुए उस रास्ते से गुजर रहे थे इसी दौरान दोनों बच्चे गड्ढे में गिर गए और उसमें डूबने से दोनों की मौत हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू किया तो घर लगभग सौ मीटर दूर दोनों बच्चे गड्ढे में गिरे मिले। ग्रामीण बच्चों को तुरंत कटवार बाजार ले गए जहां डाक्टर ने सुरियावां एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments