मरम्मत कार्य करते समय झुलस कर संविदा लाइनमैन की मौत, विभागीय लापरवाही का आरोप

 


मछली शहर/ जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के मतरी (मथुरा) गांव खराब बिजली के तार की मरम्मत करते समय अचानक तार में प्रवाहित 11000 वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक संविदा लाइनमैन धर्मेंद्र कुमार (30) की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लाइनमैन को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के घघरिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार मछली शहर क्षेत्र में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के मतरी (मथुरा) गांव में खराब बिजली को ठीक करने के लिए शट-डाउन लेकर खम्भे पर चढ़ा और लाइन मरम्मत कार्य कर रहे थे कि अचानक से तार में 11000 बोल्टेज का करंट प्रवाहित हो गया। जिसकी चपेट में आने से धर्मेंद्र बुरी तरह झुलसकर बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस धर्मेंद्र कुमार को लेकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब शट-डाउन था तो फिर करंट कैसे प्रवाहित हो गया। विभागीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।

Post a Comment

0 Comments