धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

         श्री अवध डाटकाम     9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच :-- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर गांव गांव में संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी के 650वी वार्षिक जयंती के अवसर पर कलश वंदन कार्यक्रम बलहा विधानसभा के मंडल मिहींपुरवा में नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मदेशिया की अगुवाई आयोजित किया गया, कुड़वा मोड हनुमान मंदिर,राम जानकी मंदिर मिहींपुरवा,तपसी दास मंदिर जरही, समय माता मंदिर गोपियां तथा बोटन पुरवा पांच स्थानों पर भव्य गुरु श्री रविदास जी महाराज के वार्षिक जयंती के अवसर पर कलश वंदन पूजन का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी विक्रम सिंह रहे।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मिहींपुरवा राम सरोज पाठक, रामादल मौर्या,हरि ओम चौधरी, शुभ जिंदल,अशोक लोधी ,दिव्य प्रकाश मिश्रा ,राजकुमार वर्मा,राजेंद्र रावत,हर्षित शुक्ला, रामवती गौतम सुनीता चौहान ,आरती प्रजापति सहित गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments