श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - विजय बाजपेयी
नानपारा/बहराइच :-- कोतवाली नानपारा में हुई बिजली के तार चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के द्वारा क्राइम ब्रांच की स्वाट और कोतवाली नानपारा की पुलिस टीमों द्वारा शुक्रवार को नानपारा क्षेत्र में बिजली के तार की चोरी से सम्बन्धित घटना के अनावरण के लिए लगातार प्रयास जारी था। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक नानपारा व एसओजी की सयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बिजली तार चोरों का गैंग चोरी के माल को ठिकाने लगाने और अन्य घटना कारित के प्रयास में हाड़ा बसहरी के पास सरयू नहर की पटरी पर इकट्ठा है ।इस सूचना पर थाना नानपारा की पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा सरयू नहर पटरी पर पहुंच कर घेरा बंदी की गयी अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख अपराधियों ने जानलेवा हमले की नियति से पुलिस पार्टी फायर शुरू कर दिया आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई । पुलिस टीम द्वारा घायल अपराधी के साथ साथ उसके चार अन्य साथियों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया गया । अपराधियों का एक साथी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है । घायल अपराधी की पहचान कदीर पुत्र शफीक निवासी सिद्दबहि थाना माती जनपद बाराबंकी के रूप में हुई । प्राथमिक जानकारी में इसके ऊपर हत्या सहित कई मुकदमों के बारे में पता चला है । उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया । शेष चार अपराधियों कृष्णा कुमार,कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता, उदयराज चौहान निवासीगण खारोह थाना रेउसा जनपद सीतापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । अपराधियों के पास से तलाशी में एक अदद देशी तमंचा 9 एमएम, एक अदद जिंदा कारतूस एवं एक अदद खोखा कारतूस 9 एमएम व एक मारुती इको कार और चोरी से काटे गए बिजली के तारों के कई बंडल और तार काटने के कई औजार बरामद हुए है । घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक व अधिकारीगण द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

0 Comments