रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोंडा :-- जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गी रोड यानी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बगल करीब 3:30 बजे एक्सयूवी कार पर सवार अज्ञात चोर कंटेनर से डीजल चोरी कर रहे थे। विरोध करने पर एक युवक को पीट कर घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अरुण यादव निवासी बग्गी रोड अलावल देवरिया ने पुलिस को दिए गए तहरीर व बयान में बताया है कि सुबह करीब 3:30 बजे कुछ अज्ञात चोर कंटेनर से डीजल की चोरी कर रहे थे हल्ला गुहार करने पर भागने लगे, जब मैं पीछा किया तो गाड़ी से उतरकर चोरों ने सरिया राड से हमला कर मुझे घायल कर दिया । तत्काल पीड़ित द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी व थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है इस मामले में थाना अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा की जानकारी मिली है कार्रवाई की जाएगी फिलहाल चोरों की एक्सयूवी कार की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

0 Comments