रिपोर्ट - दिलीप सिंह
गोंडा/ इटियाथोक :- थाना क्षेत्र के मधईजोत गांव में शनिवार बिजली की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को एंबुलेंस की मदद से इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मधईजोत निवासी कमला प्रसाद अपने परिचित राम सुफल तिवारी से मिलने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कमला प्रसाद अचानक छत पर चले गए। छत के ऊपर गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। काफी देर तक कमला प्रसाद के नीचे नहीं आने पर राम सुफल तिवारी उन्हें देखने छत पर पहुंचे। वहां कमला प्रसाद को घायल अवस्था में देखकर उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इटियाथोक सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

0 Comments