श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच :-- तहसील मिहींपुरवा के खैरीघाट थाना अंतर्गत रामपुर धोबिया हार में स्थित शिव मंदिर बाबा बूढ़ेश्वर नाथ धाम बुढ़वा बाबा में सावन के दूसरे सोमवार पर शिव भक्तों का जन सैलाब देखने को मिला। यहां लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर शिवलिंग पर दूध भांग मदार धतूरा आदि चढ़कर पूजा अर्चना की। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाना खैरीघाट की पुलिस मुस्तैद रही। सावन का पावन महीना भगवान शिव का विशेष महीना माना जाता है इसमें शिव भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान शिवालयों में नदियों सरोवरों से जल भरकर कांवरिया पैदल यात्रा करते हुए जलाभिषेक को जाते हैं। तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र में स्थित गिरजापुरी बैराज से हजारों की संख्या में जल भरकर शिव भक्त पैदल पचासी किलोमीटर की यात्रा करते सोमवार बुढ़वा बाबा मंदिर पहुंचे और सुबह से ही जलाभिषेक में जुट गए इस दौरान शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिली ।आपको बताते चले बुढ़वा बाबा में जलाभिषेक के लिए बहराइच लखीमपुर सीतापुर श्रावस्ती गोंडा बलरामपुर सहित पड़ोसी देश नेपाल के श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि यहां पर जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बुढ़वा बाबा में पूरे महीने सावन में मेले जैसा माहौल रहता और हजारों की संख्या में प्रत्येक दिन श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। वहीं सोमवार को विशेष जलाभिषेक का कार्यक्रम होता है। वहीं सावन की दूसरी सोमवारी पर हजारों हजार कांवरिया श्रद्धालु के आगमन के दृष्टिगत बुढ़वा बाबा गेट तथा सभी पैदल पथ पर खैरीघाट पुलिस द्वारा बेरीकेटिंग कर आवागमन को सुचारुता प्रदान की गई तथा मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं को जलार्पण करवाया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष खैरीघाट प्रदीप कुमार सिंह वैवाही चौकी प्रभारी शशि प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

0 Comments