मछली शहर/ जौनपुर :-- मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के हरनहिया थलोई गांव का व्यक्ति 1 अगस्त से लापता था जिसका गुरुवार 6 जुलाई को सुबह महराजगंज थाना क्षेत्र में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अशोक कुमार पटेल (49) एक अगस्त को सुबह अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले थे देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन हर संभव स्थान पर तलाश किए लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।परिजन थाने पर जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई और आरोप लगाया की पड़ोसी से उनका जमीनी विवाद है इसलिए मामला संदिग्ध है।
इधर गुरुवार को सुबह महराजगंज थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव के पास भटपुरा नहर से एक लावारिस शव मिलने की सूचना सोशल मीडिया से प्राप्त हुई। फोटो के आधार पर परिजन महराजगंज थाना प्रभारी से सम्पर्क किए और शव की शिनाख्त किए। शुक्रवार सुबह भारी संख्या में लोग मछली शहर कोतवाली पहुंचे और हत्या का मुकदमा दर्ज कराने को लेकर आक्रोशित हो गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ ।

0 Comments