शौच के लिए खेत गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला

                श्री अवध डाटकाम  9839627223

मोतीपुर/ बहराइच :-- जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के रेंज मोतीपुर के ग्राम पंचायत परवानी गौढ़ी में पुजारी (48 वर्ष) गुरुवार सुबह 6 बजे के आसपास शौच के लिए खेत गए थे इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक उनके ऊपर हमला कर दिया जिससे वह जख्मी हो गए ।परिवार जनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में भर्ती कराया जहां पर इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआइना किया तथा घायल को एक हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि प्रदान की। इस संबंध में प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है मौके पर वन विभाग को भेजा गया है गस्त बढ़ा दी गई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Post a Comment

0 Comments