श्री अवध डाटकाम 9839627223
फखरपुर/बहराइच :-- फखरपुर पावर हाउस से लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में सपा विधायक आनंद यादव द्वारा विद्युत उपकेंद्र परिसर में 21 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चेतावनी को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। प्रशासन ने विधायक को विद्युत उपकेंद्र परिसर में पहुंचने से पहले लड्डन के आवास पर विद्युत अधिकारियों द्वारा वार्ता के बाद प्रदर्शन आस्थगित किया गया।
कैसरगंज विधानसभा से सपा विधायक आनंद यादव ने क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर 18 जुलाई को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर पावर हाउस परिसर में 21 जुलाई से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी जिसको लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा सपा नेता लड्डन के आवास पर विधायक के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए यहीं पर एसडीओ राजेंद्र प्रसाद व अवर अभियंता पहुंच कर विधायक से वार्ता किया विधायक ने बताया लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद कई दिनों तक बदला नहीं जाता है भूपानी खाले पुरवा में लाइट की स्थिति बहुत खराब है रमटेडिया शरद पारा में ट्रांसफार्मर खराब है विधायक ने कहा कि जिस गांव में ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है उसको बढ़ाया जाए बिजली सुचार रूप से सप्लाई मिले लोगों की समस्याओं का निदान किया जाए एसडीओ ने विधायक द्वारा बताए गए समस्याओं का समाधान करने का अश्वासन दिया इसके बाद विधायक द्वारा धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

0 Comments