श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच :-- सोमवार को एक गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब लोग खेत में काम कर रहे थे और वहां पर एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया ।लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ से दूरी बनाई और वन विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ।कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के रेंज मोतीपुर के ग्राम पंचायत शायपुर लगदिहा में एक खेत में मगरमच्छ निकलने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी ।सूचना पाकर प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर केके सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसे जंगल के बबई नाले में छोड़ दिया। रेंजर केके सिंह ने बताया कि शायपुर में मगरमच्छ निकलने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर उसे रेस्क्यू कर जंगल के नाले में छोड़ दिया गया है तथा लोगों को वन्यजीवों के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक भी किया गया है।

0 Comments