दबंगों ने दिनदहाड़े युवक को पीटकर किया मरणासन्न, मेडिकल कॉलेज रेफर

       श्री अवध डाटकाम  9839627223

मोतीपुर/ बहराइच :-- दबंगों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े भाई बहन पर हमला कर पिटाई कर दी जिससे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां चोट की गम्भीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वही बहन को मामूली चोट आई है।

थाना मोतीपुर क्षेत्र के चौकी जालिम नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत गूढ़ टेपरी निवासी शिव कुमारी जायसवाल ने थाना मोतीपुर में तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे मैं गूढ़ चौराहे पर स्थित अपनी दुकान की साफ सफाई कर रही थी इसी बीच विपक्षी गण सोमनाथ पांडे पुत्र धर्मेंद्र पांडे, बबलू उर्फ योगेश पांडे पुत्र चिंतामणि पांडे ,अमरनाथ पांडे पुत्र धर्मेंद्र पांडे ,राम प्रताप अवस्थी पुत्र छोटेलाल निवासीगण गूढ़। इन चारों व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज देने लगे और मारपीट शुरू कर दी बचाव करने आए हमारे सगे भाई दीपक को भी लात घूसों व लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई शुरू कर दिया चीख पुकार पर पास पड़ोस के लोग दौड़े तब दबंग जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मरणासन्न अवस्था में दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। आरोप है कि 15 व 16 जुलाई को दीपक के खेत में लगे पेड़ को विपक्षी ने बेच दिया था और पेड़ काटे जाने की सूचना जब दीपक को मिली तो दीपक ने विरोध किया था मामला जालिम नगर चौकी पर गया था जहां दोनों लोग सेमल के काटे गए पेड़ पर अधिकार जाता रहे थे अभी मामला फाइनल नहीं हुआ था इसी बीच गुरुवार को विपक्षी दबंगों ने दीपक पर हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया था जिसका इलाज चल रहा है।

प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है पीड़ित ने तहरीर दी है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments